मंडी : जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में एक महिला अध्यापिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अध्यापिका का शव उनके सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान आशिमा निवासी गांव बारू, डाकघर सदोट, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयदेवी में व्यावसायिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।
उधर, मृतक महिला के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार महिला अध्यापिका अपने क्वार्टर में रह रही थीं। वहीं उनका शव फंदे से लटका मिला। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जांच में जुटी है। मामले में मृतक महिला के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
