HomeHimachalUnaस्कूल के लिए निकला था, पहुंच गया नंगल... पुलिस ने 10 घंटे...

स्कूल के लिए निकला था, पहुंच गया नंगल… पुलिस ने 10 घंटे के भीतर खोज निकाला लापता बालक, परिजनों को सकुशल सौंपा

जिला पुलिस ऊना की त्वरित कार्रवाई के चलते अचानक लापता हुआ 17 वर्षीय बालक करीब 10 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

ऊना : जिला पुलिस ऊना की त्वरित कार्रवाई के चलते अचानक लापता हुआ 17 वर्षीय बालक करीब 10 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों की मदद से बालक को पंजाब के नंगल से तलाश किया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को पुलिस थाना सदर ऊना में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका 17 वर्षीय बेटा सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में हाईवे पर 2 से 3 फीट तक भरा पानी, लोगों ने लगाया जाम; दुकानों और घरों में घुसा पानी, कालाअंब भी बेहाल

गुमशुदा बालक की तलाश के लिए एएसआई अवतार चंद, अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी शहर ऊना के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों के माध्यम से बालक की तलाश शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 19 अगस्त को बालक को नंगल (पंजाब) से बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस कार्रवाई में एएसआई अवतार चंद की भूमिका अहम रही। हाल ही में पदोन्नति पाने वाले अवतार चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बालक को नंगल से सुरक्षित बरामद किया। उनकी तत्परता और प्रभावी कार्यशैली के चलते बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा सका।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य खंड पुखरी में भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ताओं के 9 पद, 2 जनवरी को साक्षात्कार

एसपी सचिन हिरेमठ ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या चौकी में दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सके। साथ ही किसी लापता बालक या व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अगस्त माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें आपके क्षेत्र में कब होगी गाड़ी की पासिंग और टेस्ट
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More