HomeHimachalMandiमंडी में महिला अध्यापिका की संदिग्ध मौत, क्वार्टर में इस हालत में...

मंडी में महिला अध्यापिका की संदिग्ध मौत, क्वार्टर में इस हालत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जयदेवी क्षेत्र में एक महिला अध्यापिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अध्यापिका का शव उनके सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला।

मंडी : जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में एक महिला अध्यापिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अध्यापिका का शव उनके सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान आशिमा निवासी गांव बारू, डाकघर सदोट, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयदेवी में व्यावसायिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

उधर, मृतक महिला के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  जापानी फल देगा बागवानों की आर्थिकी को मजबूती, 37 किसानों की जमीन पर तैयार किया जा रहा बड़ा क्लस्टर

जानकारी के अनुसार महिला अध्यापिका अपने क्वार्टर में रह रही थीं। वहीं उनका शव फंदे से लटका मिला। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जांच में जुटी है। मामले में मृतक महिला के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार-रोनहाट सड़क पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चालक घायल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More