HomeHimachalKangraहिमाचल में HRTC की चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने...

हिमाचल में HRTC की चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में शनिवार को पालमपुर डिपो की एक चलती एचआरटीसी (HRTC) बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में शनिवार को पालमपुर डिपो की एचआरटीसी (HRTC) चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। चालक और परिचालक की तत्परता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, पालमपुर डिपो की बस सरूट से पालमपुर की ओर जा रही थी। चौकी पंचायत लाहडू के समीप बस से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में उसमें भीषण आग भड़क गई। स्थिति को भांपते हुए चालक और परिचालक ने तुरंत बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।

ये भी पढ़ें:  हर्षवर्धन चौहान ने जोंगपुल-सुनोउ बास लिंक रोड का किया उद्घाटन, लाभांवित होगी 500 की आबादी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

घटना के बाद एचआरटीसी बसों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। हाल के समय में बसों में तकनीकी खराबी, बीच रास्ते खराब होने, ब्रेक फेल होने और आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:  'The Many Voices of the Wind' को मिला लोक भवन का मान, राज्यपाल ने किया नाहन की डॉ. विनिता पाल की पुस्तक का विमोचन

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More