होमHimachalShimlaहिमाचल में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, कंडक्टर समेत 2 की गई जान,...

हिमाचल में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, कंडक्टर समेत 2 की गई जान, कई यात्री हादसे में घायल

जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में बुधवार शाम एचआरटीसी (HRTC) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस के कंडक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

शिमला : जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में बुधवार शाम एचआरटीसी (HRTC) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस के कंडक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर–खोलीघाट वाया खड़ाहण–कोटाधार सड़क पर चल रही एचआरटीसी बस (HP 06A 6454) शाम करीब 6:30 बजे खोलीघाट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बस में करीब 22-25 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

ये भी पढ़ें:  LIC में MCA और RCA के 100 पदों पर भर्ती का मौका, इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

दुर्घटना में बस के परिचालक जय प्रकाश नेगी और 72 वर्षीय के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि राहत नियमों के तहत स्थानीय मृतक के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी (रामपुर) में उपचार के लिए पहुंचाया जा रहा है, जहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है।

उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं और घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पहुंचे मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता, नाहन जेल सहित इन संस्थानों में परखी जमीनी सुविधाएं
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More