HomeHimachalराष्ट्र स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नाहन के रमन अव्वल, इन स्वयंसेवियों ने...

राष्ट्र स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नाहन के रमन अव्वल, इन स्वयंसेवियों ने किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

नाहन|
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में सिरमौर जिले के 3 एनएसएस स्वयंसेवियों ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया. इसमें नाहन कालेज से रमन कुमार, पांवटा से कृष्ण गोपाल और पझौता कालेज से अंजलि वर्मा शामिल हुए.

जिला समन्वयक डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि 7 दिवसीय इस आवासीय शिविर में स्वयंसेवियों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जानने, सम्मान देने और अपनाने का अवसर मिला. इससे उनमें वसुधैव कुटुंबकम की भावना मजबूत हुई. शिविर में भाषण, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. नाहन कालेज के रमन कुमार ने प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया.

ये भी पढ़ें:  तलवारबाजी में सिरमौर का 'अभिजीत' लक्ष्य: राज्य स्तर पर जीता गोल्ड, अब नेशनल में दिखाएंगे दम

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक डॉ. विनय शर्मा, राज्य नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ. सरोज भारद्वाज, युवा एवं खेल मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक जय भगवान, युवा अधिकारी प्रवीण कुमार और सैक्शन अधिकारी मोतीलाल ने इस उपलब्धि पर बधाई दी.

उधर, स्वयंसेवियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पीजी कालेज नाहन के प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज, पांवटा साहिब के प्राचार्य डॉ. वैभव शुक्ला, पझौता की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा, सिरमौर के एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक, पझौता के अधिकारी प्रो. प्रकाश, नाहन की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. लक्षिता ठाकुर, पांवटा साहिब के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण और प्रो. शीतल को दिया.

ये भी पढ़ें:  वीबी-जी राम जी योजना से हिमाचल के गांवों को मिलेगा नया जीवन, 125 दिन की रोजगार गारंटी से बदलेगी तस्वीर : डॉ. बिंदल

राज्य नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ. सरोज भारद्वाज ने बताया कि इस शिविर ने स्वयंसेवियों को विभिन्न राज्यों के दलों के साथ मिलकर कार्य करने, व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक समन्वय का अनूठा अवसर प्रदान किया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More