HomeNationalराष्ट्रीय संगोष्ठी में हिमाचल के डॉ. चांडक ने पेश किया शोध पत्र,...

राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिमाचल के डॉ. चांडक ने पेश किया शोध पत्र, बताई भारतीय दार्शनिक परंपराओं की महत्ता

संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश से डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के सहायक आचार्य (इतिहास) डॉ. पंकज चांडक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

शाहपुरा भीलवाड़ा/नाहन|
राजस्थान के शाहपुरा में श्री प्रताप सिंह बारठ राजकीय महाविद्यालय एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में “वैश्विक संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा : अंतर्दृष्टि और नवाचार” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के मुख्य आतिथ्य में हुआ.

संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश से डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के सहायक आचार्य (इतिहास) डॉ. पंकज चांडक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में वॉल ऑफ नॉलेज से संबंधित जानकारी राज्यपाल को दी और हिमाचली संस्कृति की पहचान स्वरूप उन्हें हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया.

ये भी पढ़ें:  RDG बंद कर केंद्र सरकार ने छीना हिमाचल का अधिकार : विपुल शर्मा

डॉ. चांडक ने “साहित्य, भाषा एवं पारंपरिक ज्ञान” पर केंद्रित प्रथम तकनीकी सत्र की उप अध्यक्षता की और “षडदर्शन: भारतीय दार्शनिक दृष्टिकोण” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें भारतीय दार्शनिक परंपराओं की महत्ता को रेखांकित किया गया.

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, हनुमान सिंह राठौर, मुख्य वक्ता में प्रो. सुशीला शक्तावत सहित 650 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More