HomeHimachalBilaspurध्यान दें... 14 अगस्त तक यातायात के लिए बंद रहेगी बिलासपुर की...

ध्यान दें… 14 अगस्त तक यातायात के लिए बंद रहेगी बिलासपुर की तरघेल-लदरौर सड़क, आदेश जारी

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण मंडल घुमारवीं के अंतर्गत तरघेल-लदरौर सड़क आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 14 अगस्त तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

बिलासपुर : जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण मंडल घुमारवीं के अंतर्गत तरघेल-लदरौर सड़क आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 14 अगस्त तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने तरघेल की ओर से आने वाले वाहनों को बाया तडौन से बरोटा तथा लदरौर की ओर से आने वाले वाहनों को डंगार से बरोटा सडक मार्ग का उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जारी आदेश में बताया कि इन सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।

ये भी पढ़ें:  पॉलीक्लीनिक पशु चिकित्सालय ललड़ी में 66 नुकीली धातु की तारें निकालकर गर्भवती भैंस को दिया नया जीवन

Latest Articles

Explore More