HomeHimachal18 जुलाई से रौद्र रूप में लौटेगा मानसून, कई जिलों में भारी...

18 जुलाई से रौद्र रूप में लौटेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन-फ्लैश फ्लड का खतरा

18 जुलाई से प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। 20 से 22 जुलाई के बीच बारिश सबसे अधिक होने का अनुमान है। इस दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा, भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, सड़कें बंद होने और नदियों-नालों के उफान पर आने का खतरा रहेगा।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। 20 से 22 जुलाई के बीच बारिश सबसे अधिक होने का अनुमान है। इस दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा, भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, सड़कें बंद होने और नदियों-नालों के उफान पर आने का खतरा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 23 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों और उनसे सटे निचले व मैदानी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। लगातार वर्षा के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें:  नाहन बिजली बोर्ड में बढ़ा फील्ड कर्मचारियों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी; अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

18 जुलाई को मंडी और कांगड़ा में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुल्लू, शिमला और सिरमौर के कुछ स्थानों पर भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। चंबा, शिमला, मंडी और कांगड़ा में 19 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है, जबकि सोलन, ऊना, बिलासपुर और कुल्लू में भी मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। लाहौल-स्पीति में भी बारिश के आसार हैं।

20 जुलाई को प्रदेश में सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश, जबकि सोलन, ऊना, बिलासपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में यलो अलर्ट रहेगा। वहीं, 21 से 23 जुलाई तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। निचले पर्वतीय और मैदानी इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  Agniveer Recruitment 2027: ऑनलाइन CEE परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 2769 अभ्यर्थी भर्ती रैली के लिए चयनित

मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के किनारे न जाने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। वहीं संबंधित विभागों को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More