HomeHimachalSirmaurगिरिपार को आखिर कब मिलेगा अनुसूचित जनजाति का लाभ? रावत बोले- ST...

गिरिपार को आखिर कब मिलेगा अनुसूचित जनजाति का लाभ? रावत बोले- ST के इंतजार में नौकरी की उम्र हो रही पार

रावत ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 4 अगस्त 2023 को गिरिपार क्षेत्र की जनता को एसटी का संवैधानिक दर्जा देने के बाद यह मामला 1 जनवरी 2024 को मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा था, ताकि क्षेत्र के युवाओं को उनका अधिकार मिल सके।

नाहन : सिरमौर भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने गिरिपार क्षेत्र के युवाओं को अनुसूचित जनजाति (ST) का लाभ न मिलने के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि आखिर गिरिपार के हजारों बेरोजगार युवाओं को कब एसटी का अधिकार मिलेगा।

मीडिया को जारी बयान में रावत ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 4 अगस्त 2023 को गिरिपार क्षेत्र की जनता को एसटी का संवैधानिक दर्जा देने के बाद यह मामला 1 जनवरी 2024 को मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा था, ताकि क्षेत्र के युवाओं को उनका अधिकार मिल सके।

रावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री जगत सिंह नेगी और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान नहीं चाहते कि गिरिपार क्षेत्र के युवाओं को एसटी का लाभ मिले। उन्होंने दावा किया कि 4 जनवरी 2024 को इस मामले में उच्च न्यायालय से स्टे लगने के कारण यह मामला लंबे समय से लंबित है।

ये भी पढ़ें:  भारतेंद्र सिंह पाल ने संभाला बीडीओ संगड़ाह का कार्यभार, बोले- लाभार्थियों तक समय पर पहुंचेंगी योजनाएं

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एसटी प्रमाण पत्र नहीं मिलने से गिरिपार क्षेत्र के हजारों युवा सरकारी नौकरियों के लिए आयु सीमा पार कर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा।

रावत ने यह भी दावा किया कि एसटी प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण क्षेत्र के अनेक युवा यूपीएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में आरक्षण का लाभ नहीं ले सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते एसटी प्रमाण पत्र मिल जाते तो गिरिपार के कई युवा यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते थे।

कहा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि न्यायालय गिरिपार क्षेत्र के हजारों युवाओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए निर्णय देगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले का सभी सम्मान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More