HomeHimachalSirmaur7 साल से फरार उद्घोषित अपराधी शिमला से गिरफ्तार, सिरमौर पुलिस की...

7 साल से फरार उद्घोषित अपराधी शिमला से गिरफ्तार, सिरमौर पुलिस की PO सेल की बड़ी कार्रवाई

सिरमौर पुलिस के पीओ (Proclaimed Offender) सेल ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को शिमला जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर पुलिस के पीओ (Proclaimed Offender) सेल ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को शिमला जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार पीओ सेल की टीम ने पुलिस थाना राजगढ़ में वर्ष 2019 में दर्ज धारा 279 और 337 भारतीय दंड संहिता में वांछित उद्घोषित अपराधी कुशाल ठाकुर निवासी गांव कुंथल, डाकघर नेरीपुल, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर को छेला (जिला शिमला) से गिरफ्तार किया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश करेगी।

ये भी पढ़ें:  शिलाई के पशमी गांव में महासू महाराज मंदिर का शिखा पूजन, धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे कई बड़े नेता
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More