HomeHimachalSirmaurत्रिलोकपुर मंदिर न्यास का 23 करोड़ का बजट मंजूर, चढ़ावे की नगदी...

त्रिलोकपुर मंदिर न्यास का 23 करोड़ का बजट मंजूर, चढ़ावे की नगदी गणना के लिए तय हुई नई व्यवस्था

उपायुक्त सिरमौर एवं मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की आयुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में मंदिर न्यास की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नाहन के विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नाहन : उपायुक्त सिरमौर एवं मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की आयुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में मंदिर न्यास की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नाहन के विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 23 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को मंजूरी दी गई।

बैठक में तय किया गया कि इस बजट से मंदिर न्यास विकास, निर्माण और धर्मार्थ कार्यों को गति देगा। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि मंदिर में चढ़ावे की नगदी गणना के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर ली गई है। इसके तहत हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को पारदर्शी तरीके से नगदी की गणना की जाएगी। साथ ही न्यास के आय-व्यय का समय-समय पर ऑडिट भी कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  MSP बढ़ोतरी का असर: बिलासपुर में रोजाना 30 हजार लीटर से ज्यादा दूध उत्पादन, आय को मिली रफ्तार

बैठक में त्रिलोकपुर में नई गौशाला के निर्माण का भी निर्णय लिया गया। प्रस्तावित गौशाला में एक हजार गौवंश के रहने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा नाहन स्थित प्राचीन भगवान परशुराम (मिया मंदिर) के जीर्णोद्धार के लिए भी मंदिर न्यास की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

बैठक के दौरान विधायक अजय सोलंकी ने माता ललिता मंदिर परिसर में पेयजल सुविधा और थ्री-फेज बिजली उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को त्रिलोकपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली, पेयजल, सड़क तथा एंबुलेंस जैसी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वर्षा ऋतु को देखते हुए मंदिर न्यास को त्रिलोकपुर और आसपास के गांवों में आपदा प्रबंधन एवं फौरी राहत कार्यों के लिए जेसीबी मशीन उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम नाहन एवं मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त राजीव सांख्यान ने विभिन्न एजेंडा बिंदुओं को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तहसीलदार नाहन एवं मंदिर अधिकारी उपेंद्र कुमार सहित न्यास के सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सोलन में चिट्टे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! 3 युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जीरकपुर से उठाया सप्लायर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More