HomeCrimeCrime News : सिरमौर में नशे की बड़ी खेप के साथ दो...

Crime News : सिरमौर में नशे की बड़ी खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार

पुरूवाला पुलिस थाना की एक टीम गश्त पर तैनात थी. इस बीच पुलिस ने दो लोगों को तलाशी के लिए रोका, जिनसे 446 ग्राम चरस बरामद हुई. लिहाजा, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पांवटा साहिब|
Crime News : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार पुरूवाला पुलिस थाना की एक टीम गश्त पर तैनात थी. इस बीच पुलिस ने दो लोगों को तलाशी के लिए रोका, जिनसे 446 ग्राम चरस बरामद हुई. लिहाजा, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान अनिल वर्मा (27) पुत्र घेमुदास निवासी गांव सीडी डाकघर बरौंथा, तहसील चकराता, जिला देहरादून (उत्तराखंड) और  राकेश (29) पुत्र मोहन लाल निवासी गांव जखनोग, डाकघर लखबाड, तहसील कासली, जिला देहरादून (उत्तराखंड) के तौर पर हुई है. ये कार्रवाई पुलिस ने गत देर रात अमल में लाई.
मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है. उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ ND&PS एक्ट में पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया है. आगामी कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें:  चंबा में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More