HomeHimachalHamirpur115 पद, 3 कंपनियां और 25 हजार तक सैलरी... 22 जुलाई को...

115 पद, 3 कंपनियां और 25 हजार तक सैलरी… 22 जुलाई को यहां लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 22 जुलाई को सुबह 10 बजे लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में तीन निजी कंपनियां 115 पदों पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेंगी।

हमीरपुर : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 22 जुलाई को सुबह 10 बजे लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में तीन निजी कंपनियां 115 पदों पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेंगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एआर डिजिटल टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड हमीरपुर में डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 8 पदों के लिए कंप्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया का ज्ञान रखने वाले 12वीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे। एचआर एग्जीक्यूटिव के 4 पदों के लिए एमबीए (एचआर) या एलएलबी डिग्रीधारक पात्र होंगे।

ग्राफिक डिजाइनर एवं वीडियो एडिटर के 8 पदों हेतु बारहवीं पास एवं संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमाधारक पात्र होंगे। वेब डिजाइनिंग के 8 पदों के लिए वेब डिजाइनिंग एवं डाटा एनालिसिस का ज्ञान रखने वाले बारहवीं पास या स्नातक उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। सेल्स एंड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 10 पदों हेतु स्नातक या एमबीए डिग्रीधारक पात्र होंगे। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। चयनित महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  Agniveer Recruitment 2027: ऑनलाइन CEE परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 2769 अभ्यर्थी भर्ती रैली के लिए चयनित

उन्होंने बताया कि स्नो व्यू ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड में सर्विस एडवाइजर के 25 पदों के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक या डिप्लोमाधारक 18 से 45 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं, जबकि मोटर मैकेनिक के 25 पदों के लिए पुरुष अभ्यर्थी आईटीआई डिप्लोमाधारक होना चाहिए। सेल्स एग्जीक्यूटिव के 25 पदों के लिए महिला या पुरुष अभ्यर्थी स्नातक और ड्राइविंग लाइसेंसधारक होना चाहिए। इनकी आयु भी 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 14 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बजाज लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड हमीरपुर में सेल्स मैनेजर के 2 पदों के लिए 25 से 30 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष स्नातक उम्मीदवार पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को बीस हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

ये भी पढ़ें:  गुलेरी जयंती पर लदरौर में सजी कवियों की महफिल, साहित्यकारों ने किया रचनात्मक योगदान का स्मरण

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More