HomeHimachalHamirpur29 जुलाई को होगी राजनीतिक शास्त्र व ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा, HPRCA...

29 जुलाई को होगी राजनीतिक शास्त्र व ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा, HPRCA ने जारी किया शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर ने राजनीतिक शास्त्र और ड्राइंग टीचर के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर ने राजनीतिक शास्त्र और ड्राइंग टीचर के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों पोस्ट कोड 26028 की परीक्षा 29 जुलाई को दो शिफ्टों में सुबह 9 से 10ः30 बजे तक और दोपहर 12ः30 बजे से 2 बजे तक होगी। जबकि, ड्राइंग टीचर पोस्ट कोड 26022 की परीक्षा भी इसी दिन शाम को 4 से 5ः30 बजे तक होगी।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ बाजार में खड़ी कार में अचानक भड़की आग, लोगों की सूझबूझ से टला हादसा, पर बड़ा सवाल ये

सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More