HomeHimachalHamirpurहमीरपुर में 21 खाली पदों पर तैनात होंगे रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो, 40 हजार...

हमीरपुर में 21 खाली पदों पर तैनात होंगे रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो, 40 हजार रुपये मिलेगा मानदेय

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 5 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

हमीरपुर : जिला हमीरपुर में राजस्व विभाग के 21 रिक्त पटवारी पदों को भरने के लिए रिटायर्ड पटवारी या कानूनगो की तैनाती की जाएगी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 5 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

उपायुक्त ने बताया कि 65 वर्ष तक के सेवानिवृत्त पटवारी या कानूनगो निर्धारित आवेदन प्रपत्र के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदक ने राजस्व विभाग में कम से कम पांच वर्ष की सेवा की हो तथा उसके विरुद्ध किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जान गंवाने वाले आदित्य के परिवार ने लगाई न्याय की गुहार, मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले परिजन

चयनित अभ्यर्थियों को पटवारी के रिक्त पदों पर प्रारंभिक तौर पर तीन माह के लिए 40 हजार रुपये मासिक मानदेय पर तैनात किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

यदि निर्धारित पदों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो कम आयु वाले पात्र अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय या जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय, हमीरपुर से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  Himachal: किसान की ये बेटी सीयू जम्मू में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, साधारण परिवार से निकल समाज कार्य क्षेत्र में पाया मुकाम

Latest Articles

Explore More