चंबा : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 26 जुलाई को ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राज्यपाल के तीन दिवसीय चंबा प्रवास कार्यक्रम की जानकारी दी।
उपायुक्त ने बताया कि राज्यपाल 25 जुलाई की सायं डलहौजी पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम परिधि गृह में होगा। 26 जुलाई को राज्यपाल सुबह 10 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मिंजर अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
इसी दिन शाम 8:35 बजे राज्यपाल अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम परिधि गृह, चंबा में रहेगा।
उपायुक्त ने बताया कि राज्यपाल 27 जुलाई को सुबह 9 बजे चंबा से पठानकोट के लिए प्रस्थान करेंगे।
