HomeHimachalSirmaurराजगढ़ में छत से गिरकर 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच...

राजगढ़ में छत से गिरकर 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही यशवंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान देवराज पुत्र सुखराम के रूप में हुई है।

राजगढ़ : सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में हरि ओम गोशाला के समीप स्थित साहनी कॉम्प्लेक्स की छत से गिरने के कारण 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही यशवंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान देवराज पुत्र सुखराम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सुबह के वक्त मृतक के पुत्र ने अपने पिता को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही यशवंतनगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। देवराज अपने पीछे तीन बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More