राजगढ़ : सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में हरि ओम गोशाला के समीप स्थित साहनी कॉम्प्लेक्स की छत से गिरने के कारण 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही यशवंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान देवराज पुत्र सुखराम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सुबह के वक्त मृतक के पुत्र ने अपने पिता को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही यशवंतनगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। देवराज अपने पीछे तीन बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।