HomeHimachalShimlaठियोग में ADJ कोर्ट खोलने के लिए सरकार करेगी गंभीरता से प्रयास,...

ठियोग में ADJ कोर्ट खोलने के लिए सरकार करेगी गंभीरता से प्रयास, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का भरोसा

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को जिला शिमला के ठियोग प्रवास के दौरान ठियोग बार काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित सभी वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं और काउंसिल सदस्यों से सीधा संवाद स्थापित किया।

शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को जिला शिमला के ठियोग प्रवास के दौरान ठियोग बार काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित सभी वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं और काउंसिल सदस्यों से सीधा संवाद स्थापित किया।

रोहित ठाकुर ने बताया कि ठियोग बार काउंसिल एक महत्वपूर्ण बार काउंसिल है और इसका संबंध पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के साथ भी रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी पढ़ाई के दौरान वह स्वयं भी वकालत के क्षेत्र में आना चाहते थे, लेकिन नियतिवश वह राजनीति में आ गए।

शिक्षा मंत्री ने कॉन्सिल के सदस्यों द्वारा उठाई गई मांगों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ठियोग में एडीजे कोर्ट की मांग जायज़ है और इस विषय पर वह गंभीरता से प्रयत्न कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित जनों को आश्वासन दिये कि वह मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट के समक्ष इस विषय को उठाएंगे और विधि विभाग से समन्वय स्थापित कर एडीजे कोर्ट शीघ्र शुरू किया जायेगा।

ये भी पढ़ें:  जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना सुविधा, नागरिक स्वयं भर सकेंगे जानकारी : दीपशिखा शर्मा

उन्होंने बदलते समय के साथ डिजिटल तकनीक के महत्व को भी स्वीकार करते हुए बताया कि वर्तमान समय तकनीक का समय है और न्यायिक प्रक्रिया को भी डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए इसकी रूप-रेखा तैयार की जाएगी और बजट का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कोटखाई सब जज कोर्ट का भी ज़िक्र किया और बताया कि इस क्षेत्र में न्यायिक प्रक्रियाओं को सशक्त और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास सिद्ध होगा।

उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि में से खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

ठियोग विस क्षेत्र को दिए 4 CBSE स्कूल
शिक्षा मंत्री ने बताया कि ठियोग जिला शिमला का मुख्य द्वार है और यहां से छात्रों ने शिक्षा व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र को 4 सीबीएसई आधारित विद्यालय प्रदान किए गए हैं ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त हो सके।

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ ने नादौन की कई पंचायतों में किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण

स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने शिक्षा मंत्री का ठियोग विधानसभा क्षेत्र को 4 सीबीएसई स्कूल देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी अधिवक्ता हैं इसलिए बार काउंसिल की समस्याओं को अच्छे से समझते हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से बार काउंसिल की माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More