HomeHimachalSirmaurसंगड़ाह क्षेत्र में पकौड़े पैक करने को लेकर रेस्टोरेंट में बवाल, रसोई...

संगड़ाह क्षेत्र में पकौड़े पैक करने को लेकर रेस्टोरेंट में बवाल, रसोई में घुसकर कर्मचारी से मारपीट पर केस

जिला सिरमौर के पुलिस थाना संगड़ाह में रेस्टोरेंट के भीतर मारपीट और हंगामे का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संगड़ाह : जिला सिरमौर के पुलिस थाना संगड़ाह में रेस्टोरेंट के भीतर मारपीट और हंगामे का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गत रविवार विजय कुमार पुत्र रूप सिंह, निवासी गांव घाटों, डाकघर बड़ग, तहसील संगड़ाह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह मंडोली स्थित रिमझिम फैमिली रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। इसी दौरान अशोक, राजेंद्र, पवन और रोहित नामक चार व्यक्ति वहां पहुंचे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पकौड़े पैक करने को लेकर हुए विवाद के दौरान अशोक रसोईघर में घुस गया और उसके कान पर थप्पड़ मार दिया। इस बीच साथ मौजूद लोगों ने उसे बाहर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह दोबारा रसोईघर में पहुंचा और फिर मारपीट करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : 17 जुलाई को विद्युत उपमंडल बागथन के इन ग्रामीण इलाकों में रहेगा पावर कट

एसपी ने बताया कि पुलिस थाना संगड़ाह ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More