HomeHimachalदेहरादून में सिरमौर के इन निशानेबाजों ने साधा सटीक निशाना, नेशनल शूटिंग...

देहरादून में सिरमौर के इन निशानेबाजों ने साधा सटीक निशाना, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं, सिरमौर के दो युवा निशानेबाजों ने देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है।

नाहन : हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं, सिरमौर के दो युवा निशानेबाजों ने देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। इस उपलब्धि पर क्लब के पदाधिकारियों और कोच ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

क्लब के सचिव एवं कोच सुरेश चौहान ने बताया कि 14 से 27 जुलाई तक देहरादून में आयोजित इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में क्लब के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में देवांश चौहान और आराध्या राजपूत ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किया।

ये भी पढ़ें:  जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, दो चरणों में होगा

देवांश चौहान ने 25 मीटर .22 स्पोर्ट्स पिस्टल (मेन कैटेगरी) में 300 में से 277 अंक हासिल कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। वहीं आराध्या राजपूत ने 10 मीटर एयर पिस्टल (सब यूथ विमेन कैटेगरी) में 400 में से 339 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।

भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं, सिरमौर के कमांडेंट एवं शूटिंग क्लब के अध्यक्ष भागमल ठाकुर और उपाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों, कोच और अभिभावकों के समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि दोनों निशानेबाज भविष्य में भी हिमाचल प्रदेश और पुलिस शूटिंग क्लब का नाम रोशन करेंगे।

ये भी पढ़ें:  स्पंदन 2026 में झूमे चायल कोटी कॉलेज के छात्र, संगीत नृत्य फाइन आर्ट में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More