HomeHimachalSolanहिमाचल में महिला की हत्या, कमरे के बाहर मिला शव, परिजनों की...

हिमाचल में महिला की हत्या, कमरे के बाहर मिला शव, परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बरोटीवाला में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है।

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बरोटीवाला में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। महिला का शव देर रात किराये के कमरे के बाहर मिलने के बाद परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार झारखंड के जिला रामगढ़ के गांव रजरप्पा साड़ी, डाकघर साड़ी, पुलिस थाना रजरप्पा प्रोजेक्ट निवासी सुरजीत कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बहन सुनीता देवी अपने पति सुरेन्द्र बेदिया के साथ बिरला लेबर गेट, बरोटीवाला के समीप किराये के कमरे में रहती थी। देर रात सुनीता देवी कमरे के बाहर मृत अवस्था में मिली।

ये भी पढ़ें:  स्कूल के लिए 11 KM पैदल चलीं, समाज की बंदिशें तोड़ीं... अब सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हुईं कृष्णा राठौर

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुरेन्द्र बेदिया पहले भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसे पूरा संदेह है कि उसी ने उसकी हत्या की है। शिकायत के आधार पर बरोटीवाला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच अधिकारियों को निष्पक्ष, वैज्ञानिक और त्वरित जांच के निर्देश दिए। एफएसएल टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र बेदिया, निवासी गांव रजरप्पा साड़ी, डाकघर साड़ी, पुलिस थाना रजरप्पा प्रोजेक्ट, जिला रामगढ़ (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  लक्ष्य तय करें, डर को पीछे छोड़ें और निरंतर प्रयास से सफलता की ओर बढ़ें: राजेश धर्माणी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More