HomeHimachalMandiहिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 400 पद भरे...

हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 400 पद भरे जाएंगे, 3 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू; जानें पूरी डिटेल

बार्बेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा सेवा क्षेत्र (हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर) में लगभग 400 पदों को भरने के लिए 3 अगस्त, 2026 को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

मंडी : जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के सौजन्य से बार्बेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा सेवा क्षेत्र (हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर) में लगभग 400 पदों को भरने के लिए 3 अगस्त, 2026 को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं अथवा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, 18 से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये सीटीसी (11,000 रुपये इन-हेंड) और 3 माह सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत 14,000 रुपए इन-हेंड वेतन प्रदान किया जाएगा और होटल मैनेजमेंट/संबंधित ट्रेड के डिप्लोमा धारकों को 20,000 रुपये CTC (14,000 रुपये इन-हेंड) वेतन मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने घोषित की भर्ती परीक्षाओं की तारीखें, इस दिन होंगे JE, OTA और शिक्षक पदों के एग्जाम

उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ. ईएसआईसी, निःशुल्क भोजन एवं आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई व गुजरात स्थित कंपनी के प्रतिष्ठानों में की जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान भोजन एवं आवास की व्यवस्था कंपनी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी और आने-जाने का यात्रा व्यय (टिकट) भी कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित योग्यता वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियों, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लेकर 3 अगस्त, 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार) में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  8 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, इतना मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य, 1 मार्च के बाद खुलेगा पंजीकरण पोर्टल

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 और नियोक्ता के मोबाइल नंबर 88106-37785 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More