होमAccidentपांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर दर्दनाक हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौके पर...

पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर दर्दनाक हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौके पर गई जान; दूसरे की हालत गंभीर

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा उस समय हुआ, जब बाइक पीछे से एक पिकअप वाहन से टकरा गई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान विकेश (26) पुत्र रंगीलाल निवासी मालगी, राजबन के रूप में हुई है, जबकि घायल गौरव (18) निवासी सिरमौरी ताल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हादसा किशनकोट के पास राजबन क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही पिकअप से पीछे की ओर टकरा गई।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ियों को मिली स्पोर्ट्स किट, एसडीएम द्विज गोयल ने किया सम्मानित

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में विकेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि घायल गौरव को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:  विद्यार्थियों ने बनाए फ्लोरा QR Code, स्कूल परिसर में कई जगह किया टैग
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More