HomeHimachalSirmaurसिरमौर में नशे पर पुलिस का शिकंजा, माजरा में 104 ग्राम चरस...

सिरमौर में नशे पर पुलिस का शिकंजा, माजरा में 104 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार; संगड़ाह में 5 लीटर अवैध शराब पकड़ी

सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए जिले में 2 अलग-अलग मामलों में मादक पदार्थ और अवैध शराब बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

नाहन : सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए जिले में 2 अलग-अलग मामलों में मादक पदार्थ और अवैध शराब बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना माजरा की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मनवर अली निवासी मेलियों, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब अपने रिहायशी मकान से चरस बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 104 ग्राम चरस बरामद की।

इस मामले में पुलिस थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:  नई औद्योगिक नीति शीघ्र लागू होगी, उद्योगों को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी: मुख्यमंत्री

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दूसरे मामले में पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गश्त के दौरान लाडन मोड़ में मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने बलवीर सिंह निवासी गांव सतयाई, तहसील संगड़ाह के कब्जे से 5 लीटर नाजायज शराब बरामद की।

इस मामले में पुलिस थाना संगड़ाह में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  87 एनएसएस स्वयंसेवियों को मिले प्रमाणपत्र, 20880 घंटे के श्रमदान से पेश की समाज सेवा की मिसाल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More