HomeHimachalकांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर सिरमौर पुलिस, श्रद्धालुओं, लंगर संचालकों...

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर सिरमौर पुलिस, श्रद्धालुओं, लंगर संचालकों और दुकानदारों के लिए जारी किए ये निर्देश

30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर सिरमौर पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारू यातयात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

नाहन : 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर सिरमौर पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारू यातयात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिरमौर के रास्ते हरिद्वार पहुंचेंगे।

इसे देखते हुए जिला पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, 24 घंटे गश्त, बैरियरों पर सघन जांच और यातायात की निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं। साथ ही लंगर संचालकों, विश्राम शिविर आयोजकों, मीट विक्रेताओं और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें:  15 मार्च को सिरमौर आएंगे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, पहले देव दर्शन, फिर करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गोबिंदघाट, बहराल बैरियर, साहिबजादा बाबा अजीत सिंह चौक (भूपपुर), नए यमुना पुल सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा पूरी यात्रा के दौरान दिन-रात गश्त, बैरियरों पर नियमित जांच और यातायात पर लगातार नजर रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए उत्तराखंड पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है।

एसपी ने लंगर एवं विश्राम शिविर संचालकों से अपील की है कि शिविर सड़क से सुरक्षित दूरी पर और सड़क की बाईं ओर ही लगाए जाएं, ताकि यातायात प्रभावित न हो। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर स्थित मीट विक्रेताओं से भी यात्रा अवधि के दौरान दुकानों के बाहर मीट प्रदर्शित नहीं करने का अनुरोध किया गया है।

ये भी पढ़ें:  जीत कोच सर्विस के मालिक का बड़ा दिल, हरिपुरधार हादसे के पीड़ितों का अब जीवनभर नहीं लगेगा बस किराया

श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, पैदल यात्रा के दौरान सड़क की बाईं ओर चलने, किसी भी अफवाह या विवाद से दूर रहने तथा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 01702-222223 पर सूचना देने की अपील की गई है।

जिला पुलिस ने कहा है कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  Himachal: किसान की ये बेटी सीयू जम्मू में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, साधारण परिवार से निकल समाज कार्य क्षेत्र में पाया मुकाम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More