HomeHimachalSirmaur119 टिन बिरोजा के साथ पिकअप पकड़ी, पच्छाद पुलिस ने दर्ज किया...

119 टिन बिरोजा के साथ पिकअप पकड़ी, पच्छाद पुलिस ने दर्ज किया केस

सिरमौर जिले के पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने गश्त के दौरान एक पिकअप वाहन से 119 टिन बिरोजा बरामद किया है। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सराहां : सिरमौर जिले के पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने गश्त के दौरान एक पिकअप वाहन से 119 टिन बिरोजा बरामद किया है। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त को गश्त के दौरान कांगर घाट से आगे धरयार कैंची के समीप पुलिस टीम ने पिकअप वाहन (एचपी-71-4518) को जांच के लिए रोका। वाहन के डाले में नीली तिरपाल के नीचे संदिग्ध सामान ढका हुआ था।

पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान सर्वेश ठाकुर निवासी गांव बन्नो, डाकघर शाडिया, तहसील पच्छाद के रूप में बताई। वाहन में उसके साथ रोबिन निवासी गांव कथेड़, डाकघर मल्होटी, तहसील पच्छाद भी सवार था।

ये भी पढ़ें:  शीतलपुर में अवैध खैर कटान पर पुलिस का शिकंजा, खैर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपियों की तलाश जारी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बिरोजा के कुल 119 टिन लोड पाए गए। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से बिरोजा के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज, लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

इसके बाद पुलिस थाना पच्छाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: क्रेन से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के लोहा उद्योग में हादसा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More