HomeHimachalShimlaछुट्टी पर घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत, सैन्य सम्मान...

छुट्टी पर घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर

भारतीय सेना की 9 पंजाब रेजिमेंट में तैनात 25 वर्षीय प्रकाश धीरटा का शनिवार को उनके पैतृक गांव कुजाह में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान हर आंख नम थी।

शिमला : भारतीय सेना की 9 पंजाब रेजिमेंट में तैनात 25 वर्षीय प्रकाश धीरटा का शनिवार को उनके पैतृक गांव कुजाह में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान हर आंख नम थी। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सैनिक के असामयिक निधन से पूरे कुपवी क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश धीरटा छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। शुक्रवार को ग्राम पंचायत कांडा बनाह के अंतर्गत टिकरटी के समीप उनका वाहन (एचपी-08एए-0415) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रकाश धीरटा को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल कुपवी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी, 17 दिसंबर को यहां पहुंचें

प्रकाश धीरटा स्वर्गीय भीम सिंह के पुत्र थे और भारतीय सेना की 9 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। परिवार के साथ कुछ दिन बिताने घर आए जवान की असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत प्रदान करते हुए नायब तहसीलदार नरेश शर्मा के माध्यम से प्रदेश सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी सहायता उपलब्ध कराई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें:  नगर निगमों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश: डॉ. राजीव बिंदल

चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने जवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More