HomeHimachalSolanशीतलपुर में अवैध खैर कटान पर पुलिस का शिकंजा, खैर से भरी...

शीतलपुर में अवैध खैर कटान पर पुलिस का शिकंजा, खैर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपियों की तलाश जारी

बद्दी क्षेत्र में अवैध वन कटान के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।

बीबीएन : बद्दी क्षेत्र में अवैध वन कटान के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, वन खंड अधिकारी की शिकायत पर पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि शनिवार को कुछ अज्ञात लोग शीतलपुर स्थित माता थपल मंदिर के समीप शामलात भूमि में खैर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सरकंडे की घास में छिपाकर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:  बद्दी: कार में इस हालत में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली से 32 खैर के मोछे बरामद कर कब्जे में ले लिए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

यातायात नियम तोड़ने पर 266 वाहनों के चालान
इधर, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 266 वाहनों के चालान किए।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध दवाइयों का भंडाफोड़, 29,990 गोलियां और 206 शीशियां बरामद

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More