HomeHimachalSolanसोलन और अर्की में 80 पदों के लिए निकली भर्ती, 4 व...

सोलन और अर्की में 80 पदों के लिए निकली भर्ती, 4 व 5 अगस्त को होंगे कैंपस इंटरव्यू

मैसर्ज़ एसआईएस लिमिटेड आरटीए हमीरपुर सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए 4 व 5 अगस्त, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

सोलन : मैसर्ज़ एसआईएस लिमिटेड आरटीए हमीरपुर सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए 4 व 5 अगस्त, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

जगदीश कुमार ने कहा कि 80 पदों के कैंपस इंटरव्यू 4 अगस्त को मॉडल करिअर सेंटर सोलन नजदीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय) सोलन और 5 अगस्त, 2026 को उप रोजगार कार्यालय अर्की में सुबह 10:30 बजे आयोजित किए जाएंगे।

उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं तथा विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, भार 56-95 किलोग्राम व आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  10वीं पास हैं तो न छोड़ें मौका, 100 पदों पर निकली भर्ती, 24 हजार तक मिलेगी सैलरी

जगदीश कुमार ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेजों सहित 4 अगस्त को मॉडल करिअर सेंटर सोलन नजदीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली सोलन और 5 अगस्त, 2026 को उप रोजगार कार्यालय अर्की पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाइल नम्बर 78328-91722 तथा 98053-60764 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  यहां आंगनबाड़ी के 9 पदों पर होगी भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन; 6 अगस्त को होंगे इंटरव्यू

Latest Articles

Explore More