HomeHimachalKangraड्यूटी से घर लौटते वक्त लापता हुए पटवारी की खाई में मिली...

ड्यूटी से घर लौटते वक्त लापता हुए पटवारी की खाई में मिली कार, अंदर मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर रातभर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। मंगलवार सुबह मुहीं-गरली लिंक रोड पर उनकी कार खाई में गिरी हुई मिली।

कांगड़ा : जिला कांगड़ा के परागपुर क्षेत्र से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। गरली में तैनात राजस्व विभाग के पटवारी प्रदीप कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार शाम ड्यूटी के बाद घर लौटते समय वह लापता हो गए थे। मंगलवार सुबह मुहीं-गरली लिंक रोड पर उनकी कार 15 से 20 फुट गहरी खाई में गिरी मिली, जिसमें उनका शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान सेहरी गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है। वह गरली में राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें:  सड़क हादसे में बाइक चालक की दर्दनाक मौत, आरोपी ट्रक चालक पर लापरवाही का केस

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर रातभर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। मंगलवार सुबह मुहीं-गरली लिंक रोड पर उनकी कार खाई में गिरी हुई मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की तो प्रदीप कुमार मृत मिले।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:  ऊना में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, ₹8 हजार रिश्वत लेते PWD के विद्युत विंग के JE को रंगे हाथ दबोचा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More