बद्दी : सड़क सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है।
अभियान के दौरान खतरनाक व लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 380 वाहनों के चालान किए गए।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
