HomeHimachalSirmaurजमटा में 'मियावाकी प्लांटेशन ड्राइव' की शुरुआत, रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने...

जमटा में ‘मियावाकी प्लांटेशन ड्राइव’ की शुरुआत, रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने लगाए 100 देशी प्रजाति के पौधे

रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने बुधवार को जमटा के समीप बरमन क्षेत्र में 'मियावाकी प्लांटेशन ड्राइव' के तहत 100 देशी प्रजाति के पौधे लगाए।

नाहन : पर्यावरण संरक्षण और घने वन विकसित करने की दिशा में रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने बुधवार को जमटा के समीप बरमन क्षेत्र में ‘मियावाकी प्लांटेशन ड्राइव’ के तहत 100 देशी प्रजाति के पौधे लगाए। इस विशेष अभियान का उद्देश्य कम स्थान में तेजी से विकसित होने वाले घने जंगल तैयार करना है।

पौधारोपण अभियान वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) नाहन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें होमगार्ड के जवानों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। अभियान के दौरान आंवला, अनार, बान सहित कई देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

रोटरी क्लब नाहन संगिनी की ओर से बताया गया कि यह मियावाकी तकनीक पर आधारित विशेष पहल है, जिसमें छोटे देशी पौधों को सघन रूप से रोपित किया जाता है। इससे कम समय में घना और जैव विविधता से समृद्ध वन विकसित होता है, जो पर्यावरण संरक्षण, भूजल संवर्धन और स्वच्छ वातावरण के लिए प्रभावी माना जाता है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर, 24 साल के युवक की दर्दनाक मौत

इस मौके पर क्लब ने भविष्य में भी इसी तरह के पौधारोपण अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।

Latest Articles

Explore More