HomeHimachalKulluदर्दनाक हादसा: बाइक पुल की रेलिंग से टकराई, नाले में गिरने से...

दर्दनाक हादसा: बाइक पुल की रेलिंग से टकराई, नाले में गिरने से दो युवकों की मौके पर मौत

जिला कुल्लू के पतलीकूहल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के पतलीकूहल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, थाना पतलीकूहल को सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर मोटरसाइकिल पुल के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। आसपास तलाश करने पर पुल के नीचे नाले में दो युवक गिरे हुए मिले। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

मृतकों की पहचान कृपा राम (30) निवासी कामो का बाडा, जिला बालोतरा (राजस्थान) और विक्रम (24) निवासी पंजकोसी, तहसील अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान बाइक पुल के पैरापिट से टकरा गई, जिससे दोनों नीचे नाले में गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना पतलीकूहल में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में विभिन्न विभागों में रिकॉर्ड 980 करुणामूलक नियुक्तियां, सैकड़ों परिवारों को मिला आर्थिक सहारा: सीएम
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More