HomeHimachalUnaअंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर इस हालत में मिला युवक का...

अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर इस हालत में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान, पुलिस जांच तेज

अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार को एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है।

अंब : जिला ऊना के थाना अंब के अंतर्गत अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार को एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है।

व्यक्ति के मृत मिलने की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में बारिश का कहर: 73 सड़कें, 218 ट्रांसफार्मर, 64 पेयजल योजनाएं प्रभावित; सांप के काटने से युवक की मौत
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More