HomeHimachalसिरमौर में दर्दनाक हादसा: शव लेकर जा रही बोलेरो कैंपर जीप गहरी...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: शव लेकर जा रही बोलेरो कैंपर जीप गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल, इलाके में शोक की लहर

जिले के संगड़ाह क्षेत्र में गतलोग के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक समेत 9 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ

नाहन/संगड़ाह : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के संगड़ाह क्षेत्र में गतलोग के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक समेत 9 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बोलेरो कैंपर में एक मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए गांव अरलू ले जाया जा रहा था। गतलोग के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो जीप पलटियां खाते हुए खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार, सुनिल शर्मा निवासी चिनाड ने बताया कि 11 अगस्त को उसके ताऊ जगदीश शर्मा को दिल का दौरा पड़ने के बाद संगड़ाह अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार ने शव को गांव ले जाने के लिए बोलेरो कैंपर नंबर HP 79-4595 किराये पर ली। वाहन को कपिल देव निवासी डूंगी चला रहा था।

ये भी पढ़ें:  मरीजों-तीमारदारों सहित डॉक्टरों को इंफेक्शन से बचाएगा ये मेडिकल कॉलेज, इस रणनीति को धरातल पर उतारने की तैयारी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि जब वाहन चिनाड के पास पहुंचा तो अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार और गांव के कुछ अन्य लोग भी उसमें सवार हो गए। इसके बाद वाहन शव को लेकर अरलू की ओर रवाना हुआ। रात करीब 12:45 बजे गतलोग के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो कैंपर जीप सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी।

हादसे में इन 4 लोगों की मौत
हादसे में राजेंद्र (37) पुत्र नूपा राम निवासी अरलू, देशराज (23) पुत्र प्रेम सिंह निवासी अरलू, रिखी राम (58) पुत्र जागर सिंह निवासी चिनाड और राम गोपाल (62) पुत्र गंगाराम निवासी चिनाड की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में करवट लेगा मौसम, 5 जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, जानें पूरा अपडेट

9 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर
हादसे में बृज मोहन (62) पुत्र कंठी राम निवासी, कृपा राम (61) पुत्र गंगाराम निवासी चिनाड, देवेंद्र सिंह (44) पुत्र हेमचंद निवासी चिनाड, सुनिल शर्मा (21) पुत्र राम स्वरूप निवासी चिनाड, राम स्वरूप (44) पुत्र दिलीप सिंह निवासी अरलू, जय प्रकाश (45) पुत्र दयाराम निवासी चिनाड, संदीप (21) पुत्र कमल निवासी अरलू, कमलेन्द्र (48) पुत्र रामानंद निवासी चिनाड और वाहन चालक कपिल देव (39) पुत्र वीरेंद्र निवासी डुंगी घायल हुए हैं।

इनमें कमलेन्द्र, संदीप, राम स्वरूप और चालक कपिल देव को अधिक चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्चतर चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया है। अन्य घायल संगड़ाह अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

ये भी पढ़ें:  15 अगस्त को सरकारी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

CHC संगड़ाह में पोस्टमार्टम
एसपी सिरमौर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्रवाई शुरू की। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More