HomeHimachalUnaनेपाल की भीषण बाढ़ में हिमाचल का इंजीनियर लापता... चिंता में परिजन,...

नेपाल की भीषण बाढ़ में हिमाचल का इंजीनियर लापता… चिंता में परिजन, बेटे की तलाश में परिवार रवाना

नेपाल में आई बाढ़ के बाद हिमाचल का 30 वर्षीय इंजीनियर युवक भी लापता हुआ है। गत बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ के बाद से परिवार का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

ऊना : नेपाल में आई बाढ़ के बाद हिमाचल का 30 वर्षीय इंजीनियर युवक भी लापता हुआ है। गत बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ के बाद से परिवार का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। लगातार फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क करने के प्रयासों के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिवार ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संपर्क कर युवक का पता लगाने में मदद की गुहार लगाई है।

परिवार के सदस्य सुखविंद्र की तलाश के लिए ऊना से नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र ऊना के नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड नंबर-8 निवासी सुखविन्द्र सिंह (30) पुत्र हुसन लाल पिछले कुछ समय से नेपाल के त्रिशुली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट-1 में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में बेटे ने मां पर किया दराट से हमला, तीन के खिलाफ केस, पुलिस जांच में जुटी

नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ के बाद से सुखविंद्र सिंह से परिवार का संपर्क पूरी तरह टूट गया। परिजन लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं।

परिवार ने इस मामले में ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा से भी संपर्क किया है। परिजनों ने उनसे प्रशासन और सरकार के स्तर पर हस्तक्षेप कर सुखविंद्र का पता लगाने के लिए मदद मांगी है।

सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि परिवार इस समय बेहद चिंता में है। उन्होंने जिला प्रशासन को मामले की जानकारी देकर लापता युवक की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास करने को कहा है। उन्होंने बताया कि वह शिमला जा रहे हैं और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर यह मामला उनके समक्ष उठाएंगे, ताकि युवक का जल्द पता लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

ये भी पढ़ें:  स्वतंत्रता दिवस त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने का पर्व : डॉ. राजीव बिंदल

सुखविंद्र के रिश्तेदार सुनील कुमार ने बताया कि परिवार लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने ऊना जिला प्रशासन से भी युवक का पता लगाने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन और सरकार के प्रयासों से जल्द सुखविंद्र सिंह के बारे में जानकारी मिल सकेगी और वह सुरक्षित अपने परिजनों के बीच लौट सकेंगे।

ये भी पढ़ें:  21 जुलाई को नादौन में नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग, प्रशासन ने बताई ये वजह
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More