HomeRashifalAaj Ka Rashifal 1 Sept. 2026: काम की सराहना, कारोबार में उतार-चढ़ाव...

Aaj Ka Rashifal 1 Sept. 2026: काम की सराहना, कारोबार में उतार-चढ़ाव और रिश्तों में उलझन; जानें किस राशि पर क्या असर

आज कुछ राशियों के लिए कारोबार और धन लाभ के लिहाज से दिन बेहतर रह सकता है। कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

  • आज कुछ राशियों के लिए कारोबार और धन लाभ के लिहाज से दिन बेहतर रह सकता है। कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। सितारे किसका देंगे साथ और किसे रखना होगा अपने गुस्से पर काबू, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल।

मेष राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : पीला | उपाय : गणपति जी की उपासना करें।

वृष राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुशमिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : आज दृष्टिहीन लोगों की मदद करें।

मिथुन राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : सफेद रंग से बनी चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, शुभ मुहूर्त और सटीक उपाय के साथ जानें पूरा राशिफल

कर्क राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

सिंह राशि
आज आप किसी की आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : हरा | उपाय : हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

कन्या राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हल्का लाल | उपाय : गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: आज किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ... ये रहें सावधान? जानें पूरा राशिफल

तुला राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

वृश्चिक राशि
आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की जरूरत है। यह करिअर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक्त है, जिनके बारे में आप लंबे समय से सोच रहे हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : खिरनी की जड़ को सफेद कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें।

धनु राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हरा | उपाय : अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: आज किस राशि के बनेंगे बिगड़े काम, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें राशिफल

मकर राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। आज काम का बोझ अधिक रह सकता है। शाम के समय विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्का लाल | उपाय : आज किसी गरीब व्यक्ति को चमड़े का जूता दान करें।

कुंभ राशि
आज नकारात्मक ऊर्जा को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप किसी को तोहफा दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण कई बड़ी परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपके भरोसे को भी तोड़ सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हल्दी | उपाय : आज कच्ची हल्दी को चलते पानी में विसर्जित करें।

मीन राशि
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती दौर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों में सुधार करने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : बेसन से बना हुआ हलवा कुमारी कन्याओं को खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More