HomeAdministrationनाहन-ददाहू सड़क को बहाल होने में लग सकते हैं दो और दिन,...

नाहन-ददाहू सड़क को बहाल होने में लग सकते हैं दो और दिन, मौके पर जुटी मशीनरी पर ये बड़ी चिंता

लगातार खिसक रही पहाड़ी को देखते हुए सड़क के वीरवार शाम तक भी खुलने के आसार नहीं हैं।

नाहन : नाहन-ददाहू सड़क पर नेहली के पास भारी भूस्खलन के कारण गत रात करीब 12 से 1 बजे के बीच आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और भारी चट्टानें सड़क पर आ गिरने से मार्ग बंद हुआ है।

लगातार खिसक रही पहाड़ी को देखते हुए सड़क के वीरवार शाम तक भी खुलने के आसार नहीं हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़क बहाली के लिए मशीनरी मौके पर उतार दी है और मलबा व पत्थर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

नेहली के पास हालात इसलिए भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं, क्योंकि पहाड़ी से लगातार चट्टानें खिसक रही हैं। सड़क पर गिरे भारी पत्थरों और मलबे को हटाने के साथ-साथ ऊपर से चट्टानें गिरने के खतरे को देखते हुए फिलहाल यातायात बहाल करना सुरक्षित नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार सड़क को पूरी तरह खोलने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।

ये भी पढ़ें:  नाहन: छोटा चौक की गली में कुत्तों का जमावड़ा, गंदगी और बदबू से परेशान लोग पहुंचे DC के दरबार... बोले- अब जीना हुआ मुहाल

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. आलोक जनवेजा ने बताया कि नेहली के पास सड़क पर भारी मलबा और पत्थर आए हैं। पहाड़ी से लगातार चट्टानें खिसकने के कारण सुरक्षा को देखते हुए मलबा हटाए जाने तक यातायात बंद रहेगा।

विभाग की मशीनरी मौके पर डटी हुई है और सड़क बहाली का काम किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से नाहन और ददाहू के बीच आवाजाही के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

प्रशासन ने नाहन से ददाहू जाने वाले लोगों को जमटा-बिरला मार्ग अथवा शिलणु-कैलाश संपर्क मार्ग से जाने की सलाह दी है। वहीं, ददाहू से नाहन आने वाले वाहन चालक भी इन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  NEET-2026: करिअर अकादमी नाहन ने जारी किया संभावित सिलेक्शन कटऑफ, 40 प्रतिशत सफलता दर का दावा

प्रशासन ने खराब मौसम और भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा है। जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। लिहाजा, सड़कों पर लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More