HomeHimachalUnaहिमाचल के इस गांव के दो जवान युवकों की एक ही दिन...

हिमाचल के इस गांव के दो जवान युवकों की एक ही दिन संदिग्ध मौत, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, शोक की लहर

एक ही गांव के दो युवकों की कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई मौत से पूबोवाल में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों मामलों में मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

हरोली (ऊना) : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली उपमंडल के गांव पूबोवाल में बुधवार को दो युवकों की संदिग्ध मौत हो गई। इन दुखद घटनाओं से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के जवान बेटों की अचानक हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अमनदीप सिंह और सुखराज के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की मौत अलग-अलग परिस्थितियों में हुई। दोनों की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। दोनों युवक शादीशुदा थे और अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह को मिला नया डीएसपी, मंगत राम ठाकुर ने संभाला कार्यभार, चार माह से खाली चल रहा था पद

पुलिस के अनुसार अमनदीप सिंह का शव बुधवार सुबह करीब सात बजे घालूवाल स्थित रेन शेल्टर में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं, सुखराज को बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचेत अवस्था में सिविल अस्पताल हरोली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक ही गांव के दो युवकों की कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई मौत से पूबोवाल में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों मामलों में मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिस्थितियां संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  शिलाई में पशु मित्र के पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 28 व 29 अप्रैल को

एसएचओ हरोली अनूप कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More