होमHimachalSirmaurबस रोक चालक को बाहर खींचा, फिर कर दी धुनाई, श्री रेणुका...

बस रोक चालक को बाहर खींचा, फिर कर दी धुनाई, श्री रेणुका जी पुलिस ने शिकायत पर दर्ज किया केस

श्री रेणुकाजी में निजी बसों के टाइम टेबल को लेकर दो बस ऑपरेटरों के कर्मियों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है।

नाहन : श्री रेणुकाजी में निजी बसों के टाइम टेबल को लेकर दो बस ऑपरेटरों के कर्मियों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्री रेणुकाजी पुलिस के अनुसार संजय कुमार पुत्र लेखराज तोमर निवासी गांव व डाकघर कोटीधीमान, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में संजय कुमार ने बताया कि वह निजी बस दीपू कोच नंबर HP71-1320 के स्टाफ में है।

उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बस को एमआरएल बस के चालक रमेश ने रोक लिया। आरोप है कि रमेश ने संजय कुमार को बस की अगली खिड़की से बाहर खींच लिया। इसके बाद रमेश, अनिल और विशाल शुक्ला ने उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

ये भी पढ़ें:  Nahan: प्रताप भवन आंगनबाड़ी केंद्र में निभाई महिला की गोद भराई रस्म

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस थाना श्रीरेणुकाजी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में लगातार 30 साल से ‘आरक्षित’ जिला परिषद के इस वार्ड के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More