ऊना : जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोटला खुर्द में एक युवक को 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन भी बरामद की है।
एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बतााया कि 4 सितंबर की शाम SIU ऊना की टीम गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर, कोटला खुर्द के समीप मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद हुई। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर-1 कोटला खुर्द निवासी राजिंद्र शर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस नशे की तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है।
