HomeHimachalSirmaur‘मेरा बच्चा–मेरी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ शमशेर स्कूल में हुआ शिक्षा...

‘मेरा बच्चा–मेरी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ शमशेर स्कूल में हुआ शिक्षा संवाद, बच्चों से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शमशेर, नाहन में 5 सितंबर को शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया।

नाहन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शमशेर, नाहन में 5 सितंबर को शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, विद्यालय के विकास और अभिभावकों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी को लेकर शिक्षकों व अभिभावकों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, पोषण, नियमित विद्यालय उपस्थिति, सुरक्षित वातावरण और नशे से दूर रहने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा नई शिक्षा नीति, कौशल आधारित शिक्षा, शिक्षा में तकनीक के प्रयोग, स्मार्ट कक्षाओं और ई-लर्निंग को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

विद्यार्थियों की खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने के साथ विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और खेल मैदान के बेहतर उपयोग पर भी विचार रखे गए। विद्यालय-समुदाय साझेदारी को मजबूत करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय परिसर को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  जापान में दम दिखाएंगी हिमाचल की 4 बेटियां, एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम का चयन

अभिभावकों को बच्चों के मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों के सुरक्षित एवं सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। अभिभावकों ने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, पढ़ाई में सहयोग देने, उन्हें नशे और बुरी आदतों से दूर रखने तथा स्वास्थ्य, पोषण, खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।

अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों और एसएमसी के साथ सहयोगात्मक रूप से कार्य करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और विद्यालय के विकास में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

प्रधानाचार्या कुसुम लता कौशल ने शिक्षा संवाद में भाग लेने वाले सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों से ही विद्यार्थियों का बेहतर एवं सर्वांगीण विकास संभव है।

ये भी पढ़ें:  नीट-2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 20 से 22 जून तक HRTC बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, एडमिट कार्ड दिखाना होगा

कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने संकल्प लिया— “मेरा बच्चा–मेरी जिम्मेदारी, विद्यालय के साथ–हमारी साझेदारी।”

Latest Articles

Explore More