HomeHimachalड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी करना चाहती है ऐसे युवाओं की मदद, विधायक...

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी करना चाहती है ऐसे युवाओं की मदद, विधायक सोलंकी से की ये मांग

ईशान ने पत्र में कहा कि समाज में नशे खासकर चिट्टे जैसी बुराई की लत में पड़ चुके युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए सोसाइटी उनकी पूरी मदद करने को तैयार है.

नाहन : आईजीएमसी शिमला की तर्ज पर मेडिकल कालेज नाहन में भी सप्ताह में एक दिन नशे की लत छुड़वाने के लिए विशेष ओपीडी लगाने की मांग उठी है. समाज में रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रही ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी ने ये मांग नाहन के विधायक अजय सोलंकी से की है.

इस सिलसिले में सोसाइटी के संचालक एवं संस्थापक ईशान राव ने रविवार को विधायक को एक पत्र सौंपा. ईशान ने पत्र में कहा कि समाज में नशे खासकर चिट्टे जैसी बुराई की लत में पड़ चुके युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए सोसाइटी उनकी पूरी मदद करने को तैयार है. बशर्ते ऐसे युवा आगे आएं, ताकि उनकी इस दिशा में सहायता की जा सके.

ये भी पढ़ें:  #Nahan: मेडिकल कॉलेज को आखिर कब मिलेगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन, परेशान हो रहे मरीज

ईशान ने विधायक से मांग करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन में ऐसे युवाओं के ईलाज के लिए सप्ताह में कम से कम एक दिन विशेष ओपीडी चलाई जाए, ताकि संबंधित युवाओं को इसका लाभ मिल सके. विधायक सोलंकी ने इस दिशा में सोसाइटी को उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

बता दें कि हाल ही में आईजीएमसी शिमला में बुधवार और शनिवार को चिट्टे की लत में पड़े लोगों के लिए विशेष ओपीडी शुरू की गई है, ताकि उनका उपचार किया जा सके. इसी तर्ज पर नाहन में भी ऐसी ओपीडी शुरू करने की मांग उठाई गई है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More