HomeCrimeहिमाचल में पकड़ी चिट्टे की इस साल अब तक की सबसे बड़ी...

हिमाचल में पकड़ी चिट्टे की इस साल अब तक की सबसे बड़ी खेप, 2 गिरफ्तार

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने 323 ग्राम चिट्टे सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. ये इस साल अब तक हिमाचल में पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप हो सकती है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई. पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी है. मामला उपमंडल पांवटा साहिब के तहत पुरूवाला पुलिस थाना के अंतर्गत सामने आया है.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरूवाला पुलिस थाना के अंतर्गत मेहरूवाला रोड़ पर भुड्डी में दोराह के पास दो तस्करों के कब्जे से 323 ग्राम चिट्टा बरामद किया. आरोपियों की पहचान सोयब खान उर्फ आजम (22) पुत्र सलीम खान निवासी वार्ड नंबर 4, जीवनगढ़, पोस्ट आफिस अमबेदी, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, उत्तराखंड और साकिब शाह (19) पुत्र सोनू शाह निवासी वार्ड नंबर 5, जीवनगढ़, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून उत्तराखंड के तौर पर हुई है.

ये भी पढ़ें:  खिजवाड़ी में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम : लंबी कूद में अर्जुन व सोनिका, भाषण में साक्षी अव्वल

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More