HomeWeatherहिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी रोकेगी सर्दी की...

हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी रोकेगी सर्दी की विदाई, अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार से 5 दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल में नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम के तेवर बदलने वाले हैं.

शिमला : विदा हो रहे सर्दी के मौसम को अभी फिलहाल बारिश व बर्फबारी रोकने वाले हैं. यानी कुछ और दिन हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा. दरअसल, हिमाचल का मौसम फिर करवट लेने वाला है. राज्य के कई भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है. कई हिस्सों में हवाओं की गति तेज है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार से 5 दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल में नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम के तेवर बदलने वाले हैं.

पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. 26 से 28 फरवरी तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी जबकि छिटपुट स्थानों पर एक या दो बार भारी वर्षा व बर्फबारी का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में खड्ड किनारे इस हालत में मिला तेंदुआ, वन विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार
प्रदेश के किसानों और बागवानों को फसलों के लिए अच्छी बारिश का इंतजार है. काफी समय से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश नहीं हुई है. खासकर निचले और मैदानी इलाकों के साथ साथ मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गेहूं, लहसुन, जौ, सरसों, अदरक समेत अन्य नकदी फसलों के लिए बारिश की इस समय सख्त जरूरत है. लंबे समय से किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं तो बागवानों को भी बर्फबारी का इंतजार है.

तापमान : 24 फरवरी तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है तथा उसके बाद राज्य के कई भागों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और 27 फरवरी तक राज्य के कई भागों में अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:  केंद्र का बजट हिमाचल के हितों के साथ धोखा : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

शीत दिवसः 26 और 27 फरवरी को निचले व मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर सर्दी का प्रकोप बढ़ने की संभावना बनी हुई है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More