HomeHimachalHamirpurहोटल मैनेजर को 2.16 लाख, हेड शैफ को 3 लाख का पैकेज;...

होटल मैनेजर को 2.16 लाख, हेड शैफ को 3 लाख का पैकेज; यहां 17 पदों के लिए 9 को होंगे इंटरव्यू

मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, हैड शैफ, शैफ, सर्विस और हाउसकीपिंग के पदों सहित कुल 17 पदों को भरने के लिए 9 सितंबर को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

हमीरपुर : सोहारू कंप्लैक्स हमीरपुर में संचालित किए जा रहे शिवाय रेस्तरां में मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, हैड शैफ, शैफ, सर्विस और हाउसकीपिंग के पदों सहित कुल 17 पदों को भरने के लिए 9 सितंबर को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मैनेजर के एक पद के लिए एमबीए डिग्रीधारक कम से कम 1-2 वर्ष का अनुभव रखने वाले महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।

चयनित उम्मीदवार को 2.16 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा। रिसेप्शनिस्ट के 3 पदों के लिए स्नातक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 1.44 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  राजकीय स्कूलों को सुदृढ़ करने के लिए स्कूल कलस्टर प्रणाली बनेगी बदलाव की अहम कड़ी : रोहित ठाकुर

सर्विस के 5 पदों के लिए होटल प्रबंधन में डिप्लोमाधारक और 2-3 वर्ष का अनुभव रखने वाले महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को सालाना 1.80 लाख रुपये पैकेज मिलेगा।

हैड शैफ के एक पद के लिए होटल प्रबंधन में डिप्लोमा या डिग्रीधारक तथा 3-4 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवार को सालाना 3 लाख रुपये पैकेज मिलेगा।

कांटिनेंटल, चाइनीज और दक्षिण भारतीय व्यंजनों के तीन अलग-अलग शैफ के पदों के लिए भी डिप्लोमाधारक उम्मीदवार पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 2.04 लाख रुपये सालाना पैकेज दिया जाएगा।

हाउसकीपिंग के 4 पदों के लिए दसवीं पास उम्मीदवार पात्र हैं। इन्हें सालाना 1.44 लाख रुपये पैकेज दिया जाएगा। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : नियम कायदे ताक पर रखने वाले टिप्पर चालकों पर शिकंजा, RTO की टीम ने ठोका लाखों का जुर्माना

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : IGMC और टांडा मेडिकल कॉलेजों में शुरू होंगे रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम, सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला

ये भी पढ़ें : शिमला में 19 जगह खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें, 28 सितंबर तक आवेदन का मौका, चेक करें लिस्ट

ये भी पढ़ें:  संगीत शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 58 अभ्यर्थी पास; 18 अगस्त को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More