HomeHimachalMandi857 पेंशनधारकों की पेंशन अटकी, बैंक खाते आधार से लिंक न होने...

857 पेंशनधारकों की पेंशन अटकी, बैंक खाते आधार से लिंक न होने से नहीं हो सका भुगतान, विभाग ने की ये अपील

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में सभी श्रेणियों की पेंशन का वितरण केवल आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से ही किया जाएगा

मंडी : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को अधिक पारदर्शी बनाने और केवल पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

एक विभागीय प्रवक्ता ने यहां बताया कि विभाग द्वारा जिले के सभी पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन आईडी के साथ आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसी कड़ी में विभाग द्वारा राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं की श्रेणी में प्रायोगिक आधार पर पेंशन हस्तांतरण का परीक्षण किया गया, जिसके दौरान पाया गया कि कुछ लाभार्थियों ने अपनी पेंशन आईडी को तो आधार से लिंक करवा लिया है, परंतु अपने संबंधित बैंक खाते को आधार कार्ड से (NPCI Mapping/Aadhaar Seeding) लिंक नहीं करवाया है।

ये भी पढ़ें:  रुद्रा अकादमी ऊना पुरुष कबड्डी चैंपियन, साईं हॉस्टल बिलासपुर को हराया

उन्होंने बताया कि इस त्रुटि के कारण राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं की तीन श्रेणियों के 857 पेंशनभोगियों के खातों में पेंशन राशि जमा नहीं हो सकी और उनका भुगतान असफल रहा। विभाग ने विशेष रूप से इन 857 लाभार्थियों से अपील की है कि वे तुरंत अपने संबंधित बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवाएं, ताकि उनकी रुकी हुई पेंशन राशि अविलंब उनके खातों में जमा की जा सके।

उन्होंने बताया कि आंकड़ों के अनुसार जिला मंडी में कुल 1,15,031 सक्रिय पेंशनभोगी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में सभी श्रेणियों की पेंशन का वितरण केवल आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से ही किया जाएगा, ताकि फर्जीवाड़े को रोककर केवल वास्तविक एवं पात्र उम्मीदवारों को ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा सके, अतः सभी पेंशनभोगी समय रहते अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, जुखाला में महिलाओं की उद्यमिता कार्यशाला का समापन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More