HomeHimachalSirmaurपुरूवाला में महिला के घर से 5 लीटर अवैध शराब बरामद, आबकारी...

पुरूवाला में महिला के घर से 5 लीटर अवैध शराब बरामद, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज

पुरुवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला के रिहायशी मकान से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की है।

पुरूवाला : जिला सिरमौर की पुरुवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला के रिहायशी मकान से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना पुरुवाला की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने कैनाल रोड स्थित एकता कॉलोनी के समीप अनीता देवी निवासी रामपुर घाट, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब के रिहायशी मकान की तलाशी ली।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने मकान से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर अनीता देवी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  मंडी में रेशम उद्योग बना ग्रामीण समृद्धि का आधार, हजारों किसानों की आय बढ़ाने में निभा रहा अहम भूमिका
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More